लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के पगार गांव के मिश्रौली टोला निवासी 23 वर्षीय युवा गोविंद पांडेय मंगलवार को चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर साइकिल से निकले। उनके यात्रा पर जाने से पहले गांव के लोगों ने उन्हें फूल माला पहनाकर विदा किया।
चार भाईयों में से दूसरे नंबर के गोविंद के पिता राजेंद्र पांडेय के पिता किसान हैं। गोविंद 10वीं तक पढे हैं। वे मंगलवार की रात हाटा में ठहरेंगे। वहां से बुधवार को आगे की यात्रा शुरू करेंगे।