दुदही। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को सीधे मिल रहा है।
डबल इंजन सरकार सबका विकास, सबका साथ की थीम पर कार्य कर रही है। ये बातें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कही। वे दुदही नगर पंचायत कार्यालय में लोगों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश सरकार की पीएम श्री स्वनिधि, पेंशन, हर घर नल, जल निकासी, पथ प्रकाश, लाइब्रेरी, गोशाला आदि के बारे में ईओ से जानकारी लेकर कस्बे में हो रहे कार्यों का भी जायजा लिया। संवाद