फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जनाक्रोश सभा में सरकार को बताया जनविरोधी

Sat, 18 Apr 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
चौराखास में जनाक्रोश सभा को सम्बोधित करते पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।स्रोत-सोशल मीडिय - फोटो : मेडल व प्रमाण पत्र के साथ ​खिलाड़ी व मुख्य अति​थि।
विज्ञापन
फाजिलनगर। चौराखास चौराहे पर जनाक्रोश सभा में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं ओडिशा प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अहंकार में डूबी हुई है और उसे किसानों व गरीबों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। लल्लू ने कहा कि मौजूदा नीतियों के चलते आम जनता लगातार परेशान हो रही है। मनोज सिंह ने कहा कि सरकार चुनिंदा उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है। आम जनता की समस्याओं से उसे कोई लेना-देना नहीं है। जाति धर्म पर लोगों को गुमराह कर अपने सत्ता के संरक्षण के प्रयास में लगी है। सभा को ब्लाॅक अध्यक्ष पलटन यादव, प्रभारी गोरख यादव, डॉ. धर्मेंद्र कुशवाहा और रमेश गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। संचालन श्रीकांत प्रसाद ने किया। इस अवसर पर संजय कुशवाहा, राहुल सिंह, विनोद यादव, प्रमोद, अशोक, अविनाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें