पडरौना। भाजपा सरकार देश के किसानों की सभी तरह की समस्याओं का निस्तारण कर उनकी आय बढ़ाने के प्रति गंभीर है। इसके लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरकार की इन योजनाओं का किसानों को लाभ लेना चाहिए।
ये बातें सांसद विजय कुमार दुबे ने कही। वे मंगलवार को रामकोला सहकारी गन्ना विकास समिति खेतान परिसर में आयोजित नवनिर्वाचित अध्यक्ष व संचालकों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे जो बकाया कप्तानगंज चीनी मिल पर है, उसे भी सरकार जल्द भुगतान कराएगी। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड ने कहा कि समिति से जुड़े किसानों को समिति से मिलने वाली सब्सिडी उपलब्ध कराया जाए। अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अम्बरीष कुमार राव उर्फ मुन्ना बाबू ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, बैकुंठ शाही, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, आशुतोष गोविंद राव, अनूप श्रीवास्तव, राहुल गोविंद राव, नथुनी कुशवाहा, दया तिवारी, अजय गोविंद राव शिशु, राजकुमार चौबे, कौशल्या देवी, घनश्याम तिवारी, जगत नारायण गिरी आदि मौजूद रहे।