फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक संस्थाओं को बेच रही सरकार : स्वामी प्रसाद

Tue, 04 Nov 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अपनी जनता पार्टी की ओर से स्थानीय एक होटल में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान का जन्मोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने देश को सोने की चिड़िया बनाने के साथ ही मानवतावादी धम्म बौद्ध धर्म को जन-जन तक पहुंचा कर मानवता का परचम पूरे विश्व में फैलाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार जनहित के समस्याओं पर ध्यान न देकर देश के सार्वजनिक संस्थाओं को बेचने का काम कर रही है साथ ही साथ महंगाई के चलते आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय सद्दाब खान, राष्ट्रीय महासचिव दिलीप चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चन्द लहरी, कन्हैया लाल शर्मा, राम मौर्य, सेवानिवृत्त जज केपी मौर्य आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें