फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेन लाइन में आया फाल्ट, 24 घंटे में पांच मिनट मिली बिजली

Wed, 12 Jul 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली गुल होने से 100 से अधिक गांवों के लोग हुए परेशान
विज्ञापन

70 किमी दूरी से मनिकौरा और जरार उपकेंद्र पर आती है बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। मेन लाइन में फाल्ट होने की वजह से मनिकौरा और जरार बिजली उपकेंद्र 24 घंटे ब्रेक डाउन रहा। इतने देर में सिर्फ पांच मिनट लोेगों को बिजली मिली। इसके चलते 100 से अधिक गांव वालों को उमस भरी गर्मी में बेहाल होना पड़ा। इस समस्या से अक्सर दोनों उपकेंद्र से जुड़े लोगों को जूझना पड़ता है।
मनिकौरा और जरार बिजली उपकेंद्रों पर करीब 70 किमी दूर राजापाकड़ से मेन लाइन आई है। अधिक दूरी होने के कारण अक्सर मेन लाइन में फाल्ट की समस्या रहती है। इसकी वजह समय-समय पर पेड़ की टहनियों की छंटाई और रुटीन में पेट्रोलिंग नहीं होना बताया जा रहा है। मंगलवार कीभोर में करीब तीन बजे मेन लाइन में फाल्ट आ गया और दोनों उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे दिन प्रयास के बाद दिन में 12:45 बजे आपूर्ति चालू हुई, लेकिन पांच मिनट बाद दोबारा फाल्ट हो गया। क्षेत्र के पिंटू सिंह, सिंटू पांडेय, पूर्व ग्राम प्रधान अनिल यादव, केएन मिश्र, संदीप कुशवाहा समेत कई उपभोक्ताओं का कहना है की बिजली निग के जिम्मेदार खुद लापरवाह हैं। उनका कहना है कि पेड़ की टहनियों का समय से छंटाई की जाती तो मेन लाइन में इतना फाल्ट नहीं आता।
जेई दीपक कुमार ने बताया कि मेन लाइन में फाल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति ठप थी। खराबी ठीक कर शाम को बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें