फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छह माह पूर्व लापता बालक चेन्नई में मिला

Wed, 12 Jul 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- खड्डा थाना क्षेत्र के बंजाट्पट्टी गांव के सिसवा रामसहाय टोला का निवासी है
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। करीब छह माह पहले खड्डा क्षेत्र से लापता बालक चेन्नई के चाइल्ड लाइन होम में मिला। वहां से कुशीनगर चाइल्ड लाइन को जानकारी दी गई है। बालक के पिता की मौत हो चुकी है। वह घर से तीसरी बार लापता हुआ था। मानव सेवा संस्थान के डायरेक्टर राजेश मणि की ओर से परिजनों को सूचना दिलाई गई है।
ग्राम प्रधान को भी सूचित किया गया है। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बंजारीपट्टी के टोला सिसवा रामसहाय निवासी स्व. नंदलाल भारती का दूसरे नंबर का पुत्र 14 वर्षीय नरपति कुछ माह पहले घर से लापता हो गया था। पहले भी घर से दो बार लापता हो चुका है, लेकिन कुछ दिनों के बाद लौट आया था। मानव सेवा संस्थान के डायरेक्टर राजेश मणि को चेन्नई के चाइल्ड लाइन की तरफ से बच्चे के विषय में सूचना देकर परिजनों के बारे में जानकारी मांगी गई। इसके विषय में कुशीनगर चाइल्ड लाइन को भी पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिसवा राम सहाय टोला में मौजूद बालक की चाची ने बताया कि नरपति के पिता ने पंजाब में शादी की थी। तीन लड़के हैं। नंदलाल की मौत के बाद महिला अपने अन्य दो बेटों के साथ पंजाब लौट गई। वहां दूसरी शादी कर ली है। नरपति यही पर चाचा-चाची व दादा के पास रहता था। उसे पढ़ने भेजते थे तो नहीं जाता था और इधर-उधर भाग जाता था। फिर आ जाता था, लेकिन छह माह पहले गया, तब से नहीं आया है।मानव सेवा संस्थान के पदाधिकारी राजेश मणि ने बताया कि बालक को वापस कुशीनगर चाइल्ड लाइन के माध्यम से लाने का प्रयास चल रहा है। ग्राम प्रधान कुद्दूस अंसारी ने बताया कि बालक पहले भी घर से गायब हुआ था। चेन्नई में उसके होने की जानकारी प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें