फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भगवान बिरसा मुंडा के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

Tue, 18 Nov 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में सोमवार को अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की तरफ से भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती मनाई गई। इसमें उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। उन्होंने जल, जंगल, जमीन की रक्षा करने के लिए अंग्रेजी हुकूमत से लड़ते हुए 25 वर्ष की आयु में ही मातृ भूमि के लिए शहीद हो गए। कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव बिन्देश्वरी प्रसाद गोंड आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोरख प्रसाद गोंड और संचालन जिला महासचिव मनोज कुमार गोंड ने किया। इस दौरान प्रदेश विधि सलाहकार ब्रजनारायण प्रसाद गोंड, जिला उपाध्यक्ष दया शंकर प्रसाद गोंड, रामाशीष गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें