पडरौना। सहायक शिक्षा निर्देशक बेसिक अयोध्या कार्यालय में मंगलवार की शाम सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें 36वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 457 अंक पाकर ओवरऑल चैंपियन रहे गोरखपुर मंडल को प्रथम पुरस्कार दिया गया।
डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम अयोध्या में बीते 9,10 व 11 मार्च को आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों के विभिन्न खेलों के खिलाड़ी प्रतिभाग किए थे। इसमें कुशीनगर के खिलाड़ी निशानेबाजी, फुटबॉल, जूडो, ताक्वांडों, बाक्सिंग और कुश्ती में विजेता बनकार सर्वाधिक गोल्ड मेडल एकत्र किए। इसके बदौलत गोरखपुर मंडन ने 457 अंक पाकर ऑल ओवर चैंपियन बना, 291 अंक पाकर अयोध्या मंडल की टीम उप विजेता घोषित हुई। इसी तरह 250 अंक हासिल कर मेरठ की टीम तीसरा और 205 अंक हालिस कर बनारस मंडल की टीम चौथे स्थान पर रही।