फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल स्तरीय कबड्डी में गोरखपुर ने महाराजगंज को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल स्तरीय कबड्डी में गोरखपुर ने महाराजगंज को हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर (कुशीनगर)। क्षेत्र के छठियावं गांव में आयोजित न्यू पावा मंडल स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन गोरखपुर और महाराजगंज के बीच मुकाबला हुआ। इसमें गोरखपुर की टीम ने महाराजगंज की टीम को 27 अंक से जीत दर्ज कर फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया।
फाजिलनगर प्रधान संघ अध्यक्ष व नवजीवन इंटर कॉलेज पटहेरवा के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह का आयोजन बेटियों को प्रोत्साहन देने का काम करेगा। आज बेटियां हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। आयोजन में प्रतिभाग करने वाली बालिकाओं का आत्मबल और मजबूत होगा। इसके बाद शुरू हुई महिला कबड्डी प्रतियोगिता में गोरखपुर की टीम को 44 और महराजगंज की टीम को मात्र 17 अंक प्राप्त हुए। गोरखपुर टीम की कप्तान काजल ने सर्वाधिक अंक बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आयोजक मंडल के अध्यक्ष अब्दुल हक अंसारी, आंनद सिंह, सुनील तिवारी, लियाकत खान, मंटू सिंह, भोलू पांडेय, सकुर अंसारी, बबलू अंसारी, चुनमुन सिंह, संदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें