फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोरखपुर की टीम ने बोदरवार को तीन गोल से हराया

Thu, 13 Jul 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बोदरवार के पंचायत इंटर कॉलेज में हुआ फुटबाॅल मैच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कप्तानगंज क्षेत्र के बोदरवार स्थित पंचायत इंटर काॅलेज के खेल मैदान में बुधवार को जीके प्वाइंट फुटबाॅल क्लब की ओर से फुटबाॅल मैच का आयोजन किया गया। इस एकदिवसीय मैच में बोदरवार और गोरखपुर की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें गोरखपुर ने मेजबान जीके प्वाइंट की टीम को तीन गोल से हरा कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महेंद्र प्रसाद ने मैदान में गेंद को किक मारकर मैच शुरू कराया। जीके प्वाइंट बोदरवार की टीम ने पहले हाॅफ में एक गोल किया, लेकिन दूसरे हाॅफ में कोई सफलता नहीं मिली। जबकि गोरखपुर की टीम ने दूसरे हाॅफ में लगातार चार गोल कर मैच अपने पाले में कर लिया। इस तरह गोरखपुर की टीम ने तीन गोल से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

इस दौरान नरेंद्र यादव, संजय सिंह, मंतार अली, मनीष, हिमांशु, अरुण शर्मा, आदित्य प्रताप, अनुप, शुभंकर मद्धेशिया, अनुज सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें