फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीएमओ ने किया पीएचसी का निरीक्षण

Thu, 13 Jul 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। पकड़ियार बाजार क्षेत्र के बरवा रतनपुर स्थित पीएचसी का बुधवार को सीएमओ ने निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में शीघ्र ही चिकित्सक तैनात करने और जर्जर भवन और चहारदीवारी निर्माण कराने की बात कही।
भाजपा नेता पवन राव ने कुछ दिन पूर्व डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मुलाकात की थी। उन्होंने बरवा रतनपुर स्थित पीएचसी पर उपलब्ध संसाधन की जानकारी देकर पर्याप्त चिकित्सक तैनाती करने की मांग की थी। इस पर डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अनुपालन में बुधवार की शाम सीएमओ सुरेश पटारिया ने अस्पताल का निरीक्षण कर जर्जर भवन और चहारदीवारी का निरीक्षण किया। इसके बाद फार्मासिस्ट विनोद से अस्पताल में उपलब्ध संसाधन, दवाओं की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। सीएमओ ने शीघ्र ही अस्पताल में चिकित्सक तैनात करने और भवन के जीर्णोद्धार के साथ चहारदीवारी का निर्माण कराने की बात कही।
इस दौरान अमरनाथ द्विवेदी, सूरज गुप्ता, राहुल मद्धेशिया, विश्वनाथ राव, विजय कुमार पांडेय, अमित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें