फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोरखपुर कैंट-सीवान पैसेंजर 10 तक निरस्त

Tue, 07 Jan 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रूट पर नियमित चलने वाली गोरखपुर कैंट-सीवान पैसेंजर को कोहरे के चलते पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से 10 जनवरी तक निरस्त कर दिया गया है। वहीं पाटलिपुत्र मेल पैसेंजर ट्रेन का फेरा सप्ताह में सात दिन से घटा कर सिर्फ तीन दिन कर दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे ने कोहरे के चलते ट्रेनों के संचालन में आ रही दिक्कतों के चलते गोरखपुर कैंट-सीवान मार्ग, गोरखपुर-बढ़नी, गोरखपुर-छपरा, सीवान-थावे और गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज मार्ग की 12 ट्रेनों को पांच दिनों तक के लिए निरस्त कर दिया है। इसका असर कप्तानगंज-थावे मार्ग पर भी पड़ा है।
विज्ञापन


इस रूट पर सुबह के समय नियमित चलने वाली गोरखपुर कैंट से सिवान और शाम के समय सीवान से गोरखपुर कैंट तक चलने वाली 55035/55036 पैसेंजर ट्रेन का संचालन छह से 10 जनवरी तक निरस्त कर दिया गया है। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे ने 28 फरवरी तक के लिए इस रूट पर सुबह में नियमित गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक और रात में पाटलिपुत्र से गोरखपुर तक चलने वाली 15079/15080 मेल पैसेंजर ट्रेन का फेरा सप्ताह में सात दिन से घटा कर केवल तीन दिन कर दिया गया है। अब यह ट्रेन मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को ही चलेगी है।

क्षेत्र के नीरज वर्मा, लव जायसवाल, राहुल सोनी, रेयाज हाशमी, रविंद्र यादव आदि लोगों का कहना है कि इस रूट के लिए ट्रेन लाइफलाइन के समान है। इससे यात्री आसानी से सफर करते हैं। एक ट्रेन का फेरा घटाने और अब दूसरी ट्रेन का संचालन निरस्त करने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें