फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही गोपालगंज पुलिस

Thu, 03 Oct 2024 05:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। खिरकिया निवासी पशु तस्कर नवीन अख्तर का नाम पुलिस वालों की जुबान पर तो था, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। गोपालगंज पुलिस ने मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया। फरार चल रहे पडरौना कोतवाली, जटहां बाजार थाने के वांछित अब तक गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गोपालगंज की पुलिस कुशीनगर में दबिश दे रही है। सूत्रों का कहना है कि आरोपियों की लोकेशन नेपाल में मिल रही है। दबाव बनाने के लिए पुलिस आरोेपियों के करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गोपालगंज पुलिस और लग्जरी कार सवार शराब तस्करों से सोमवार की शाम मुठभेड़ हो गई थी। नवीन अख्तर के पैर में गोली लग गई। तस्करों की गोली से पुलिस टीम में मौजूद होमगार्ड भी घायल हो गया। पडरौना के रहने वाले कुतुबद्दीन अंसारी, खुर्शीद अंसारी, मोइनुद्दीन अंसारी और आमिर उर्फ हैप्पी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। इनकी तलाश में दो दिन से गोपालगंज की पुलिस ने डेरा डाल दिया है। पडरौना कोतवाली और जटहां पुलिस की मदद से कई स्थानों पर बुधवार को दबिश दी गई, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए।
बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा नवीन अख्तर पशु और शराब तस्करी का मास्टर माइंड है। कुशीनगर पुलिस नवीन अख्तर की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। वह जटहां बाजार थाने का वांछित था। पांच सितंबर को बांसी चौकी के पास दोपहर में पडरौना कोतवाली पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई थी और दो पशु तस्कर दबोचे गए थे, बाकी तीन फरार हो गए थे। इसमें किताबुद्दीन और खुर्शीद भी शामिल हैं, जो पडरौना कोतवाली के वांछित है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि गोपालगंज पुलिस पर गोली चलाने के बाद चारों आरोपी नेपाल में छिपे हैं। उनको ट्रेस कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें