फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोपालगंज के डीएम ने दिया घटना की न्यायिक जांच का आदेश

Sun, 15 Oct 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पड़ोस के बिहार प्रांत के कटेया थाने के लॉकअप में युवक की मौत का मामला
विज्ञापन

- शनिवार को गोपालगंज डीएम से मिला व्यापारियों का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल
- डीएम ने हथुआ के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) को सौंपी घटना की जांच





गंगुआ बाजार (कुशीनगर)। कुशीनगर जनपद से सटे बिहार के कटेया थाने के लाॅकअप में तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बुजुर्ग निवासी युवक पंकज कुशवाहा की मौत पर थाने पर हुए बवाल के मामले में निष्पक्ष जांच और निर्दोष लोगों पर कार्रवाई न करने के लिए व्यापारियों का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को डीएम से मिला। व्यापारियों की बात सुनने के बाद गोपालगंज के डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना की मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया है। उन्होंने हथुआ के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) राकेश कुमार को इसका जांच अधिकारी नामित किया है।
कटेया व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने गोपालगंज के डीएम को बताया कि घटना में 22 नामजद और 400 अज्ञात पर केस दर्ज हुआ है, लेकिन पुलिस कार्रवाई के नाम पर व्यापारियों को प्रताड़ित कर सकती है। उसके लिए दबिश भी दी गई, लेकिन व्यापार मंडल की तरफ से दो दिन बाजार बंद करने के बाद पुलिस नरम हुई है।
विज्ञापन

बीते सात अक्तूबर को कटेया थाने के पुलिस लाॅकअप में शराब तस्करी के आरोप में बंद तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बुजुर्ग गांव के पंकज कुशवाहा की मौत हो गई थी। हवालात में मौत की सूचना मिलने पर देर शाम थाने पर जुटी भीड़ उग्र हो गई। आरोप है कि भीड़ ने थाने पर पथराव भी किया और थाने के कागजात नष्ट करने समेत थाना जलाने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन

इस प्रतिनिधिमंडल में व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्त, पूर्व अध्यक्ष अवध किशोर प्रसाद, राजेश कुमार राय, कटेया चेयरमैन प्रकाश जायसवाल, रमेश प्रसाद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें