खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को तमकुहीरोड स्थित चीनी मिल के मैदान में सेवरही प्रीमियर लीग सीजन-थ्री का उद्घाटन मैच गोपालगंज और पडरौना की क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। गोपालगंज की टीम ने पडरौना की 24 रनों से पराजित किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गोपालगंज के अभय को दिया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विजय कुमार तुलस्यान ने किया। टॉस जीतकर गोपालगंज की टीम ने पहले खेलते हुए नौ विकेट खोकर 97 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पडरौना की टीम 83 रन ही बना सकी।
इस प्रतियोगिता के आयोजक आलोक जायसवाल, आनंद जायसवाल, रवि राय, सतीश मद्धेशिया, कैलाश वर्मा, शैलेंद्र मद्धेशिया, मोहन यादव, विनय प्रजापति, राजन शर्मा, वसीम, अशोक गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।