फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आग से चार घर जले लाखों का सामान राख

Sat, 15 Feb 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के कृतपट्टी गांव में शुक्रवार को रात आठ बजे अचानक चार घरों में आग लग गई। इसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जौहाद अंसारी, शकूर अंसारी, नौशाद अंसारी, नेक मुहम्मद अंसारी ने बताया कि रात आठ बजे अचानक आग लगने से उन लोगों का घर जल गया। आग की लपटे देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया तो लोगों ने आग बुझानी शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक लाखों का सामन जलकर राख हो चुका था। प्रधान प्रतिनिधि चंदन कुशवाहा ने बताया कि पचास किलो चावल सहित भोजन का सामान दिया और मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें