फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सूने घर से डेढ़ लाख का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। झनकौल गांव के पुरवा पांडेय टोला में मंगलवार रात चोरी हो गई। चोर छत के रास्ते घर में घुसकर डेढ़ लाख का समान उठा ले गए। पीड़ित अनिल पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि वह रोज की तरह पत्नी के साथ भोजन करने के बाद घोठे पर सोने चले गए थे। घर सूना था। चोरों ने घर में घुसते ही बिजली व इन्वर्टर का कनेक्शन काट दिया था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह घर लौटने पर मुख्य दरवाजे पर लगे ताले को खोलकर अंदर जाने पर सामान बिखरा था। चोर स्मार्ट टीवी, बर्तन समेत डेढ़ लाख का समान उठा ले गए हैं। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर गई थी। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें