मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के हिरनही बिनटोली में मंगलवार की शाम करीब चार बजे अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई। जब तक गांव के लोग आग बुझाने पहुंचे तब तक झोपड़ी पूरी तरह जल गई।
गृहस्वामी हरिलाल निषाद ने बताया कि इस आग में झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, साइकिल सहित अन्य गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। संवाद