पिपराघाट। तरयासुजान थाना क्षेत्र के जवही नरेंद्र गांव निवासी एक व्यक्ति की झोपड़ी में बुधवार देर रात आग गल गई। इसके चपेट में आने से उसमें रखा सारा सामान जलकन नष्ट हो गया। अग्निपीड़ित अनारकली देवी पे बताया कि बुधवार की रात करीब दस बजे उनकी झोपड़ी में किसी वजह से आग पकड़ लिया। शोर मचाने पर पहुंचे गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन उसमें रखे कपड़े, खाने-पीने का सामान और नकदी आदि जल गए। ग्राम प्रधान बबलू देवान की सूचना पर पहुंचे हलका लेखपाल वेदप्रकाश उपाध्याय ने क्षति की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही। संवाद