पडरौना। राजकीय मेडिकल काॅलेज हरका के पास क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए चिह्नित भूमि का बृहस्पतिवार को सीएमओ ने निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय जेई को पाइलिंग कराने का निर्देश दिया। सीएमओ डाॅ. सुरेश पटारिया ने बताया कि एक एकड़ में बनने वाले केयर यूनिट ओटी से लेकर आइसीयू समेत सभी सुविधाओं रहेंगी। इसका लाभ लोगोें मिलेगा। सीएमओ ने बताया कि 25 फरवरी को गुजरात के राजकोट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। 50 बेड का बनेगा। उन्होंने निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल भवन का भी जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम का जिला पंचायत सभागार से लाइव प्रसारण किया जाएगा,जिसमें डीएम व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।