फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंड जाति के लोगों के अधिकारों का हो रहा हनन ः कुलस्ते

Sat, 30 Apr 2016 11:33 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि सांसद फग्गन सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। सांसद कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष फग्गन सिंह कुलस्ते ने शनिवार को कहा कि प्रदेश सरकार की उदासीनता के कारण गोंड जाति के लोगों को एससी का प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा है। प्रदेश सरकार उनके संवैधानिक अधिकार का हनन कर रही है।
विज्ञापन


हमने गोंड जाति की इस समस्या को लोकसभा में उठाया था और आगे भी लड़ाई जारी रहेगी। वह रामकोला के जनता इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की ओर से आयोजित जनजागरण एवं अभिनंदन समारोह को मुख्य अतिथि की हैसियत से संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि गोंड जाति के लोगों को उनका वाजिब हक दिलाने के लिए प्रयास चल रहा है, हर हाल में सफलता मिलेगी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश में जब भाजपा की सरकार थी तो गोंड जाति के लोगों को बेरोक-टोक जाति प्रमाण पत्र जारी होता था। बसपा की सरकार आने के बाद इस पर रोक लग गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकारें गोंड जाति के लोगों को फुटबाॅल की मानिंद उपयोग करती आ रही हैं।
विज्ञापन


जाति प्रमाण पत्र बनवाने में इस बिरादरी के लोगों के समय, श्रम और धन का अपव्यय हो रहा है।सांसद राजेश पांडेय ने कहा कि गोंड जाति के लोगों को एससी का प्रमाण पत्र दिलाने की लड़ाई भाजपा लड़ेगी। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव जगजीवन नायक गोंड ने कहा कि यदि गोंड जाति के सभी लोग संगठित हो जाएं तो प्रदेश में किसी भी दल की सरकार रहे, उसे जाति प्रमाण पत्र जारी करना ही पड़ेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामकोला नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता महेंद्र प्रसाद गोंड ने कहा कि इस बिरादरी के एक व्यक्ति 20 वर्षों से विधानसभा सदस्य हैं, लेकिन उन्होंने गोंड जाति के लोगों का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कभी भी आवाज नहीं उठाई।

इस कार्यक्रम में कल्पना कनिते, महासचिव मीरा सिंह, पूर्व विधायक श्रीनारायण, जयप्रकाश उपाध्याय,  राधेश्याम दीक्षित ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन बिंदेश्वरी गोंड ने किया। इस दौरान रामाश्रय गोंड, नगीना गोंड, अद्या प्रसाद, राणा प्रताप गोंड आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें