यह बात अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम गोंड ने रविवार को कस्बा स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि अगर सभी तहसीलों में गोंड जाति के लोगों का अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र बनाया जाना निश्चित नहीं किया गया तो आदिवासी संघ धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा।
संचालन जिला उपाध्यक्ष ब्रजनारायण गाेंड ने किया। संघ के जिला महामंत्री श्यामदेव गोंड, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रियेश गोंड, गुलाब गोंड, राममनोहर गोंड आदि ने भी बैठक को संबोधित किया। इस दौरान प्रभुनाथ गोंड, देवानंद गोंड, संतोष गोंड, महंथ गोंड,माधव प्रसाद गोंड, संजय कुमार गोंड, अनिल गोंड, संजय गोंड, सचितानंद गोंड, मस्तराज गोंड, नथुनी गोंड, सुरेश गोंड, रमाकांत गोंड, सोनू गोंड, जैनेंद गोंड, कन्हई गोंड सहित अन्य लोग शामिल रहे।