फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोंड़ समाज अनुसूचित जनजाति में कराएं जनगणना

Mon, 11 May 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के एक निजी विद्यालय परिसर में रविवार को अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की बैठक हुई। संगठन को मजबूत करने और समाज के लोगों को अनुसूचित जनजाति में जनगणना कराने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद गोंड ने कहा कि जनगणना अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। 21 मई तक रिवार के मुखिया को स्व-गणना करनी है। आदिवासी समाज अपनी गणना अनुसूचित जनजाति में कराएं। उन्होंने बताया कि गणना अधिकारी से गणना करते समय 13 नंबर कालम पर विशेष ध्यान दें। जाति प्रमाण पत्र या किसी प्रकार का कोई दस्तावेज गणना अधिकारी को नहीं देना है और ना ही दिखाना है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोरख प्रसाद गोंड और संचालन जिला महासचिव मनोज कुमार गोंड ने किया।
इस दौरान दयाशंकर प्रसाद गोंड, संतोष प्रसाद गोंड, विजय कुमार गोंड, जितेंद्र कुमार गोंड, बालकृष्ण गोंड, अशोक कुमार गोंड, आदित्य कुमार गोंड, राकेश कुमार गोंड, गोविंद कुमार गोंड, रामाशीष गोंड, बृजकिशोर गोंड, अरविंद कुमार गोंड, दिलीप कुमार गोंड, जनार्दन प्रसाद गोंड, सुभाष प्रसाद गोंड, मारकंडेय प्रसाद गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें