फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो फेराें के लिए संचालित होगी गोमतीनगर-कोलकाता ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रेल प्रशासन की तरफ से ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए 05064/05063 गोमतीनगर-कोलकाता वाया कप्तानगंज-थावे ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी के संचालन की मंजूरी दी है। यह विशेष ट्रेन गोमतीनगर से 22 व 29 अप्रैल और कोलकाता से 23 व 30 अप्रैल को दो फेरा के लिए संचालित होगी। रेलवे की तरफ से इस ट्रेन के संचालन के लिए समय सारणी घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 05064 गोमती नगर-कोलकाता ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 22 व 29 को गोमती नगर से 08:40 बजे प्रस्थान कर गोंडा से 10:37 बजे, बस्ती से 12:05 बजे, गोरखपुर से 13:45 बजे, कप्तानगंज से 14:55 बजे, पडरौना से 15:32 बजे, तमकुहीरोड से 16:27 बजे, थावे से 18:40 बजे से झूटकर दिघवा दुबौली, मशरख, मढ़ौरा, हाजीपुर के रास्ते दूसरे दिन शाहपुर पटोरी से 00:12 बजे पहुंचेगी। इसके बाद बरौनी, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैंडेल और नैहाटी से 12:02 बजे छूटकर कोलकाता 13:10 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05063 कोलकाता-गोमती नगर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 23 व 30 अप्रैल को कोलकाता से 15:20 बजे प्रस्थान कर नैहाटी, बैंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा होते हुए दूसरे दिन बरौनी से 02:40 बजे, शाहपुर पटोरी से 05:57 बजे, हाजीपुर से 07:00 बजे, मढ़ौरा से 08:27 बजे, मशरख से 08:52 बजे, दिघवा दुबौली से 09:17 बजे, थावे से 10:50 बजे, तमकुहीरोड से 11:32 बजे, पडरौना से 12:02 बजे, कप्तानगंज से 12:50 बजे, गोरखपुर से 14:05 बजे, बस्ती से 15:02 बजे और गोंडा से 16:17 बजे छूटकर गोमतीनगर 18:30 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के आठ, शयनयान श्रेणी के सात, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो और एसएलआरडी के दो कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें