संदीप वर्मा से हुए लुट का जांच की करती पुलिस ।स्रोत-सोशल मीडिया
- फोटो : घायल पूनम।
मथौली (कुशीनगर)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गौनरिया निवासी संदीप वर्मा मंगलवार की सुबह बाइक से दुकान जा रहे थे। अभी वह नगर के वार्ड नंबर छह महाराणा प्रताप नगर में हेलमेट लगाए तीन बाइक सवार बदमाशों ने संदीप की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर असलहा दिखाकर जेवर लूट ले गए।
जानकारी के अनुसार, नौरंगिया गांव निवासी संदीप वर्मा की मथौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ इंदिरा नगर में ज्वेलर्स की दुकान है। मंगलवार की सुबह घर से दुकान खोलने के लिए झोले में जेवर लेकर मदरहा नहर पटरी होते हुए बाइक से जा रहे थे।
अभी वह महाराणा प्रताप प्रताप नगर में पहुंचे थे कि ओवरटेक कर बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक रोक लिया। बाइक रुकते ही उसके आंखों में मिर्ची पाउडर फेंकने के बाद बदमाश जेवर से भरे झोले को छीनने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश असलहा निकालकर सटा दिए और झोला लेकर भाग गए। घटना के बाद संदीप अपने घर वालों को फोन कर बताया। घर वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद सीओ पहुंचे और सराफ को अपनी गाड़ी में लेकर घटनास्थल पर गए। बाद में एसपी केशव कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
संदीप वर्मा के अनुसार, झोले में चार सोने के झुमके, चार मांग टीका, चार मंगलसूत्र, तीन चांदी की पायल, करीब 10 हजार रुपये नकद था। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।