कसया। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित तीन दिवसीय 40वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को द्वितीय स्थान दिलाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से 13 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार व आयु वर्गों में प्रतिभाग कर अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से प्रदेश का नाम रोशन किया।
स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में संजना श्रीवास्तव, श्वेता वर्मा, भावना प्रजापति, श्रेया मिश्रा, आकांक्षा राव, सौरभ सिंह, ऋषभ शर्मा एवं अनस सिद्दीकी शामिल रहे।
रजत पदक विजेताओं में श्वेता ठाकुर, शौर्य प्रताप सिंह, अंकित गुप्ता एवं धीरज यादव रहे। कसया बस स्टैंड पर मंगलवार की रात भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी, खिलाड़ी और अभिभावक आदि ने बधाई दी।