फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्मतगणना में गोदावरी चार मतों से बनीं विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुनर्मतगणना में गोदावरी चार मतों से बनीं विजेता
विज्ञापन

- पहले दो मत का था अंतर, तहसील परिसर में हुई पुनर्मतगणना
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज (कुशीनगर)। स्थानीय तहसील सभागार में दुदही विकास खंड के सरिसवां के ग्राम प्रधान पद के लिए हुए चुनाव के लिए पुनर्मतगणना कराई गई। वर्तमान ग्राम प्रधान गोदावरी देवी इस बार चार मतों से विजयी हुईं।
विज्ञापन

दुदही विकास खंड के सरिसवां की ग्राम प्रधान गोदावरी देवी के निर्वाचन पर आपत्ति जताते हुए दूसरे स्थान पर रही जुबैदा ने पुनर्मतगणना की अपील की थी। मामला हाईकोर्ट पहुंचा। अधिवक्ता सुुधीर तिवारी ने बताया कि हाईकोर्ट ने पुनर्मतगणना का आदेश दिया था। शुक्रवार को दोनों पक्षों की उपस्थिति में तहसील सभागार में पुनर्मतगणना हुई। इसमें गोदावरी को 450 एवं जुबैदा को 446 मत प्राप्त हुए, जबकि पूर्व के मतगणना में गोदावरी को 450 एवं जुबैदा को 448 मत प्राप्त हुए थे। इस तरह गोदावरी चार मतों से पुन: विजयी घोषित की गईं।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम एआर फारूकी, तहसीलदार रामप्यारे, नायब तहसीलदार विकास सिंह, लेखपाल नकछेद साह, वसीम अहमद, मनोज कुमार, राजू गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें