नेबुआ नौरंगिया। क्षेत्र के देवतहां बाली गांव में चल रहे श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन कथा वाचक ने भगवान के 24 अवतार की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए भगवान पृथ्वी पर अवतरित होते हैं। कथा वाचक महंत गोविंद दास महराज ने जब भी पृथ्वी पर अधर्म और अन्याय का बोलबाला होता है, तो भगवान विभिन्न अवतारों में अवतरित होकर धर्म की स्थापना करते हैं।