फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम के भूखे हैं भगवान : संतोष भारद्वाज

Mon, 04 Dec 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
समउर बाजार। भगवान धन के नहीं बल्कि प्रेम के भूखे हैं। इसलिए जो भक्त ईश्वर के प्रति समर्पित रहता है। उस पर भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है। ये बातें कथा वाचक पंडित आचार्य संतोष भारद्वाज ने कहीं। वे रविवार को बिहारखुर्द के बंगला टोला दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में भगवान की महिमा बता रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रभु अपने भक्तों को कभी निराश नही करते। वे हमेशा उनके कल्याण व रक्षा के लिए तैयार रहते हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान आलोक कुमार सिंह उर्फ दीपक सिंह, धुरेंद्र चौहान, कपिल देव खरवार, मनोरंजन मिश्रा, मनीष लाल, प्रिंस खरवार, दिलीप यादव, महेश खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें