फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन प्रदेशों में भाजपा को मिली जीत पर जताई खुशी

Mon, 04 Dec 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के साइबगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में स्पष्ट बहुमत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन राज्यों में हुए विधान सभा चुनाव लोक सभा का सेमीफाइनल है। इसका परिणाम आने पर सभी भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
विज्ञापन

चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुए विधान सभा चुनाव में जनता ने भाजपा सरकार बनाई है। तेलंगाना राज्य में भी भाजपा बढ़त हासिल की है। यह चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उनकी विकासशील नीति का फल है। लोकसभा चुनाव के पहले हुए इस सेमीफाइनल चुनाव के परिणाम से सभी भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। इसके बाद मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पार्टी जीत पर बधाई दी और पटाखा फोड़कर लोगों को अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान भीखम प्रसाद, अशोक जायसवाल, अनूप गोंड, आदर्श जायसवाल, दीनदयाल मद्धेशिया, बृजेश शर्मा, आकाश वर्मा, सर्वेश पाठक, संतोष चौहान, राजेश जायसवाल, अभय मारोदिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें