फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जीवन में सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारण आवश्यक

Sun, 16 Nov 2025 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उदित नारायण इंटर कॉलेज में 50-उतर प्रदेश वाहिनी पडरौना के सयुंक्त वार्षिक प्रशिक्षण के पांचवें दिन एनसीसी कैडेट को फील्ड क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट व मैप रीडिंग का अभ्यास कराया गया। इसमें कैंप कमांडर ने कैडेटों को जीवन में सफल होने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर पूरी ईमानदारी से उसे पाने के लिए मेहनत करने की सलाह दी।
विज्ञापन

कैंप कमांडर कर्नल हरिश चंद ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में मिली सफलता एक दिन का परिणाम नहीं है। सफल होने के लिए लक्ष्य बनाकर निरंतर प्रयास करना जरूरी है। इस दौरान डिप्टी कमांडेंट कैप्टन वीपी मिश्रा, रिसालदार मेजर हरजीत सिंह, एएनओ लेफ्टिनेंट नरेंद्र त्रिपाठी, एके पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें