पुरस्कृत हुए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता
उजारनाथ। क्षेत्र के करमैनी बाजार स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल परिसर में शुक्रवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ। इसमें सफल अभ्यर्थियों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि नंद कुमार मिश्र ने कहा कि सफलता एक दिन का परिणाम नहीं है। इसके लिए सतत प्रयास करना पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य बनाकर ईमानदारी के साथ परिश्रम करने की सलाह दी। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। इसके बाद प्रतियोगिता में सफल पूजा गुप्ता, आरिफ अली, श्वेता शर्मा, नितिन कुमार गुप्ता, सुप्रिया श्रीवास्तव और कासिद अली के अलावा 100 से अधिक मेधावी अभ्यर्थियों को सांत्वना पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान अभिषेक तिवारी, कन्हैया शर्मा, नंदलाल तिवारी, धीरेंद्र श्रीवास्तव, कमलेश ठाकुर, आनंद आदि मौजूद रहे। संवाद