फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मतगणना की सुरक्षा को लेकर सतर्क है पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मतगणना को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। मतगणना के लिए बनाए गए तीन केंद्रों पर सीओ की निगरानी रहेगी। इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नगर पालिका खलीलाबाद, नगर पंचायत बखिरा और नगर पंचायत मगहर की मतगणना एचआरपीजी कॉलेज में होगी, जबकि नगर पंचायत मेंहदावल, नगर पंचायत धर्मसिंहवा और नगर पंचायत बेलहर की मतगणना जगत गुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज मेंहदावल में होगी, जबकि नगर पंचायत हैंसर बाजार- धनघटा और नगर पंचायत हरिहरपुर की मतगणना ताराचंद्र महाविद्यालय मिठना हैंसर बाजार में होगी। तीनों मतगणना स्थलों के प्रभारी सीओ होंगे। थाना प्रभारी सहायक होंगे।
विज्ञापन

एचआरपीजी कॉलेज के चारों तरफ बाहर एसओ दुधारा को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य गेट से लेकर गणना स्थल के बीच तक इंस्पेक्टर क्राइम भगवान सिंह और गणना हाल में इंस्पेक्टर राम आशीष यादव को लगाया गया है। यहां एक सीओ, एक एसएचओ, पांच इंस्पेक्टर, 30 दरोगा, 260 सिपाही, 30 महिला सिपाही और एक प्लाटून पीएसी लगाई गई है। धनघटा मतगणना केंद्र पर एक सीओ, एक एसएचओ, तीन इंस्पेक्टर, 18 दरोगा, 112 सिपाही और आठ महिला आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है।
इसी तरह मेंहदावल मतगणना केंद्र पर एक सीओ, एक एसएचओ, तीन इंस्पेक्टर, 20 दरोगा, 160 सिपाही, आठ महिला सिपाही की ड्यूटी लगी है। तीनों गणना केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 18 जगह बैरियर लगाए जाएंगे। गणना केंद्र पर एंटी सेवोटाज चेकिंग शुरू कर दी गई है। तीनों जगह संचार व्यवस्था के लिए सब कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

टीयर गैस स्कार्ट, फायर टेंडर की गाड़ी हर केंद्र पर मौजूद रहेगी। एक-एक क्यूआरटी भी लगाई गई है। जनपद में छह क्यूआरटी गठित की गई है। प्रत्येक क्यूआरटी में 15 पुलिस कर्मी शामिल किए गए है। इसके अलावा एक-एक प्लाटून पीएसी है। एएसपी ने कहा कि जुलूस पर प्रतिबंध है। विजयी चेयरमैन पद के प्रत्याशियों को पुलिस सुुरक्षा के बीच उनके घर तक पहुंचाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें