फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिया ज्ञापन, मांगी बिजली

Wed, 27 Dec 2017 12:17 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
ज्ञापन देते ग्रामीण। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
हाटा। हाटा विधान सभा क्षेत्र के भगवानपुर बुजुर्ग गांव की दलित बस्ती में अब तक बिजली नहीं पहुंची। इस गांव के लोगों को मोबाइल भी चार्ज करने के लिए दूसरे टोले पर जाना पड़ता है। मंगलवार को इस गांव के लोगों ने हाटा के विधायक को ज्ञापन सौंपकर टोले में विद्युतीकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान सुनील कन्नौजिया के साथ दिन में 11 बजे हाटा पहुंचे लोगों ने सबसे पहले विधायक पवन केडिया से मुलाकात की। इन लोगों ने उन्हें गांव में बिजली लगवाने संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस पर विधायक ने उन्हें उनकी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ये लोग विद्युत उपकेंद्र हाटा पहुंचे और एसडीओ को भी इस संबंध में ज्ञापन सौपा। इस दौरान सिरजावती देवी, कितावरी देवी, मंजू देवी, नंदलाल, संगीता, रामप्रसाद, सानमती, गौरव, श्रवन कुमार, संतलाल, रंजीत, सोमारी, राधेश्याम, सत्यदेव, धनवंती सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें