फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव

Wed, 19 Jul 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
दीपिका की फाइल फोटो ।संवाद
विज्ञापन
कप्तानगंज कस्बे के किसान चौक की रहने वाली थी दीपिका
विज्ञापन

पिता बोले- बेटी का चल रहा था मानसिक उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। सोमवार को बंद कमरे में छत के पंखे से लटका युवती का शव मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। डॉग स्क्वॉड व फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य जुटाए। पिता उदयभान ने कहा कि बेटी का मानसिक उपचार चल रहा था। काफी हद तक ठीक हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज कस्बे के किसान चौक निवासी उदयभान सिंह की 29 वर्षीय बेटी दीपिका सिंह सोमवार की रात को भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। पिता ने बताया कि मंगलवार की सुबह आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर खिड़की से देखा गया तो वह फंदे से लटकी थी।
विज्ञापन

इसके बाद घरवालों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। दरोगा विनय कुमार सिंह ने बताया कि युवती मानसिक रूप से बीमार थी। प्रथम दृष्टया जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

...
परिवार वाले कर रहे थे शादी की तैयारी
पिता उदयभान सिंह ने बताया कि काफी दिनों से बेटी का मानसिक इलाज चल रहा था। वह काफी हद तक ठीक हो गई थी। उसकी शादी का प्रयास किया जा रहा था। घटना की जानकारी पाकर विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने पीड़ित के घर पहुंचे ओर परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें