नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती प्रेमी युवक के घर शादी को लेकर धरने पर बैठे गई। करीब एक घंटे तक धरने के बाद प्रेमी-प्रेमिका गांव के पास एक मंदिर में शादी कर लिया। इस शादी को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह चर्चा हो रही है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव युवती पड़ोसी गांव निवासी एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पिछले एक सप्ताह से दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। इन दोनों के दो समुदाय से जुड़े होने से शादी नहीं हो पा रही थी। शनिवार की सुबह प्रेमिका प्रेमी युवक के घर पहुंची और शादी करने की जिद पर अड़ गई। परिजनों ने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती नही मानीं। करीब एक घंटे तक हुए मान मनव्वल के बाद परिजनों गांव के पास एक मंदिर में इन दोनों की शादी कर दिए।