फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेला घूमने गई युवती से छेड़खानी, विरोध पर जीजा को पीटा

Sun, 20 Oct 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा बाजार। जीजा के साथ मेला घूमने गई युवती से मनबढ़ों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर जीजा की पिटाई कर दी। बीच बचाव करने गई युवती को भी चोटें आई है। पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने जीजा के साथ तीन दिन पूर्व शाम को बगही कुटी मेला घूमने गई थी। इस दौरान एक युवक ने उससे छेड़खानी की। उसने यह बात जीजा को बताई। उसने युवक को डांटा और शरारत करने से मना किया। इसको लेकर युवक से कहासुनी हो गई। युवक के बुलाने पर पहुंचे उसके दोस्तों ने जीजा की धुनाई कर दी। मारपीट में घायल जीजा का इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया। साली की तहरीर पर खानू छपरा गांव निवासी रवि साहनी और इसके तीन दोस्तों पर छेड़खानी, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें