दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में कटहल की रखवाली करने जा रही 12 वर्षीय छात्रा से गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस कार्रवाई के बाद फरार चल रहे आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।
बताया जा रहा है कि छात्रा दो दिन पूर्व दोपहर में गांव के पास कटहल के बगीचे की रखवाली करने के लिए घर से निकली। पहले से रास्ते में मौजूद गांव का ही युवक उसको पकड़ लिया। शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा ठूंस कर गन्ने के खेत में लेकर चला गया और दुष्कर्म किया। छात्रा युवक का पैर पकड़ती रही, लेकिन युवक ने एक नहीं सुनी। किसी तरह छात्रा घर पहुंची और परिजनों से युवक की करतूत बताई। लड़की की पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।