पटहेरवा। चौरखास थाना क्षेत्र के एक गांव में नानी के घर रहकर पढ़ाई करने वाली युवती सात अप्रैल को एक गांव में हो रहे यज्ञ में गई लेकिन वापस नहीं लौटी। युवती के पिता ने अपहरण का आरोप लगाते हुए एक युवक, उसकी दो बहनों और मां के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। चौरखास थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पटहेरवा पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 19 वर्षीय बेटी पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में नानी के घर रहकर पढ़ाई करती है। ननिहाल के गांव में ही शिव मंदिर पर यज्ञ हो रहा था। सात अप्रैल की शाम को उस यज्ञ में देखने जाने के बहाने आरोपित हिमांशु ने अपनी दो बहनों को उसके नानी के घर भेजकर यज्ञ देखने जाने का बहाना कर लड़की को बुलवाया। लड़की को वहां पहुंचे पर तीनों को किनारे बुलाकर ले गया। बाद में अपनी बहनों को घर भेज कर उसकी लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। पटहेरवा पुलिस ने 13 अप्रैल को तहरीर के आधार पर युवक, उसकी दो बहनों और उसकी मां के खिलाफ अपहरण की धारा के तहत केस दर्ज किया है।