फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिर की हड्डी टूटने से हुई थी दीपू की मौत

Wed, 16 Apr 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। टेंट मालिक के बुलाने पर घर से काम करने गए मजदूर की लाश पिपरा बाजार में सड़क किनारे पांच दिन पूर्व मिली थी। उसकी पहचान नहीं हो सकी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की हड्डी टूटने से मौत की पुष्टि हुई। मंगलवार को परिजन पहुंचे और कपड़े से मजदूर की पहचान किए और टेंट मालिक पर हत्या का आरोप लगाया। युवक की पहचान होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। खड्डा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के नौका टोला निवासी महेंद्र का पिता 35 वर्षीय दीपू टेंट हाउस में मजदूरी करता था। महेंद्र ने बताया कि दीपू को टेंट हाउस मालिक जीतू पांच अप्रैल को घर से बुलाकर काम करने के लिए ले गए। 12 अप्रैल को घर पर आकर बताए कि दीपू काम छोड़कर कही चला गया है। 10 अप्रैल को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में सड़क के किनारे लावारिश लाश जो मिली थी। वह दीपू की थी। पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव का दाह संस्कार करा दिया। इसकी जानकारी होने पर महेंद्र और इसके परिजन नेबुआ नौरंगिया थाने पर दोपहर में पहुंचे और दीपू की पहचान उसके कपड़े से किया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की हड्डी टूटने से दीपू की मौत की पुष्टि हुई। घरवालों ने टेंट हाउस के मालिक पर दीपू की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इसकी जांच कराई जाए। वहीं थाने में मौजूद कुछ लोगों में चर्चा यह भी थी कि टेंट लगाने के लिए ट्राली से सामान लेकर जाते समय ट्राली से दीपू नीचे गिर गया होगा है और उसकी चोट लगने से मौत हो गई होगी। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें