फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले से घायल बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेंदुए के हमले से घायल बच्ची की मौत
विज्ञापन

खड्डा (कुशीनगर)। 22 दिसंबर को तेंदुआ के हमले में घायल भैंसहा गांव के कोटवा टोला की छह वर्षीय आरती की इलाज के दौरान रविवार की रात मौत हो गई। सोमवार को वन कर्मचारियों के साथ रेंजर गांव पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल दूसरी महिला इलाज के बाद स्वस्थ है।
विज्ञापन

खड्डा थानाक्षेत्र के गंडक नदी किनारे बसे ग्राम भैंसहा के कोटवा टोला में 22 दिसंबर को खेत में गई आरती (6) पुत्री काशी को तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया था। पड़ोस की रहने वाली सीमा (25) बचाने दौड़ी तो तेंदुआ ने उसे भी जख्मी कर दिया था। घायलों को तुर्कहा सीएचसी ले जाया गया था, जहां से आरती को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। प्राथमिक इलाज के बाद परिजन घर लेकर आ गए थे। बीच-बीच में जिला अस्पताल ले जाकर इलाज कराते थे। बच्ची के पिता काशी ने बताया कि रविवार को अचानक आरती को उल्टी होने लगी तो जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। सोमवार को जानकारी होने पर वन विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस संबंध में रेंजर खड्डा बीके यादव ने बताया की घायल बच्ची की मृत्यु हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सरकार की ओर से निर्धारित सहायता राशि नियमानुसार परिजनों को दिया जाएगा। इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें