तरयासुजान। थाना क्षेत्र के दोमाठ निवासी एक किशोरी बृहस्पतिवार को करंट की चपेट में आकर अचेत होकर गिर गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दोमाठ निवासी रामानंद गोंड की 12 वर्षीय बेटी रागनी सुबह करंट की चपेट में आकर अचेत हो गई। घटना के समय परिजन खेत में कार्य करने गए थे। जानकारी होने पर घर पहुंचे परिजन उसे तमकुहीराज सीएचसी ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद