फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पैर फिसलने से पोखरे में डूबी युवती की मौत

Thu, 17 Oct 2024 04:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। गांव सेंदुआर में शिव मंदिर के बगल में बुधवार की सुबह पोखरे में डूबने से 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव कुसुम्हा निवासी राजकुमार कन्नौजिया की 20 वर्षीय पुत्री गुड़िया क्षेत्र के गांव असना में स्वर्गीय राम विचारे त्रिपाठी महिला महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। सेंदुआर गांव में शिव मंदिर के बगल पोखरे के समीप यज्ञशाला में पूजा करने के लिए खड़ी थी। तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। किसी ने शोर मचाया तो गांव के कुछ लोग पहुंच गए और युवती की खोजबीन में जुट गए।
घटना की सूचना पाकर अहिरौली बाजार थाने के एसओ रवि कुमार राय, एसआई संजय कुमार, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव, रामनिवास भार्गव, सुनील कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए और युवती की तलाश कराई। करीब आधे घंटे बाद युवती पोखरे से मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे सीएचसी देवतहां सुकरौली भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें