पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के भेड़हारी टोला में सोमवार की देर शाम पंपिंग सेट के फ्लाई व्हील खेत की सिंचाई करते समय युवती की दुपट्टा फंस जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए घर वाले निजी अस्पताल पर ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। युवती की शादी अगले महीने में होने वाली थी।
हंसराज पाल के भाई गेहूं की सिंचाई कर रहे थे। इनकी बेटी सविता पाल (23) खेत की सिंचाई में हाथ बंटाने के लिए गई थी। इसी दौरान पंपिंग सेट में लगा सक्शन पाइप निकल गया।उसका भाई पाइप ठीक करने लगा और उसने सविता को पंपिंग सेट को बंद करने के लिए भेजा। सविता मशीन के पास गई और झुककर पंपिंग सेट को बंद करने लगी, उसका दुपट्टा पंपिंग सेट की फ्लाई व्हील में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देखकर उसका भाई दौड़कर जब तक मशीन बंद करता कि बहुत देर हो चुकी थी। भाई के शोर गांव व घर लोग खेत पर पहुंच गए। आनन-फानन उसे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत्यु घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतका स्नातक की थी और निजी विद्यालय में पढ़ाती थी, उसके शादी भी अगले माह में होनी थी।