फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से बच्ची की मौत, परिजनों में मची चीख पुकार

Mon, 05 Sep 2022 05:06 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया की चालक सहित बस पुलिस के कब्जे में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल बस से दबकर पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद जुटे परिजनों व ग्रामीणों ने बस रोककर चालक को बैठा लिया व पुलिस को सूचना दी। पुलिस चालक सहित बस कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


काजीपुर गांव निवासी रामबाबू यादव की पुत्री अराध्या (5) तुर्कपटी थानाक्षेत्र कें गड़हिया में स्थित एक निजी स्कूल में नर्सरी में पढ़ती थी । प्रतिदिन की भांति वह सोमवार को भी स्कूल गई थी और करीब एक बजे बस से घर के लिए चली थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बस उसके घर के सामने रुकी वह बस से उतर के आगे से निकली, इसी दौरान चालक ने बस आगे बढ़ा दिया। इससे वह गिर गई और उसका सिर पहिए के नीचे आ गया इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना देख परिजनों की चीखने चिल्लाने की आवाज सुन काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए व बस को रोककर चालक को बैठा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुट गई और चालक सहित बस को थाने पहुंचा दिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया की चालक सहित बस पुलिस के कब्जे में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें