फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पंपिंग सेट की चपेट में आई युवती की मौत

Tue, 26 Dec 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। बार्डर से सटे बिहार के पिपरासी थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव में सोमवार की सुबह पंपिंग सेट की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। युवती पंपिंग सेट को बंद कर रही थी, उसी दौरान उनका दुपट्टा फंस गया था।
विज्ञापन

गांव के निवासी लघुमान ठाकुर का कोई पुत्र नहीं है। उनकी केवल सात पुत्रियां ही हैं। खेतों या घर में कोई काम हो तो बेटियां ही मदद करती थी। सोमवार की सुबह करीब सात बजे खेत में सिंचाई हो रही थी। गांव के निवासी लघुमान ठाकुर की 18 वर्षीय पुत्री सविता कुमारी पंपिंग सेट को बंद करने गई। उसी दौरान उनका दुपट्टा मशीन के पट्टे में फंस गया, जिससे उनका गला कस गया। लोगों के मुताबिक, घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। लघुमान ठाकुर की सात पुत्रियों में से यह चौथे नंबर की बेटी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर रहे थे। मृतका के पिता लघुमान ठाकुर ने बताया की वे शादी भी तय कर चुके थे। खरवास बाद शादी का दिन पक्का होने वाला था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें