बनकटा बाजार। क्षेत्र के बनकटा बाजार के टोला बोधी छापर में शुक्रवार की शाम करीब सात बजे अलाव से झुलसी महिला की इलाज के दौरान रविवार की देर रात मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के में चीख-पुकार मची है।
शुक्रवार की शाम को अलाव सेक रही 40 वर्षीय संगीता देवी के कपड़े में आग पकड़ ली। परिवार के लोगों ने तत्परता दिखाई और किसी तरह आग बुझाया, लेकिन कपड़े में लगी आग से वे गंभीर रूप से झुलस गई थीं। परिजन उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रविवार की देर रात उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।