फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: समलैंगिक विवाह पर अड़ी युवती, महिला के भाई ने पीटा

Mon, 12 Aug 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। क्षेत्र के एक गांव से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। युवती एक बच्चे की मां से समलैंगिक विवाह की जिद पर अड़ गई है। मामले की जानकारी महिला के भाई को हुई तो उसने युवती की पिटाई कर दी। इससे नाराज युवती थाने पहुंच गई और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की युवती का रामकोला थाना क्षेत्र की शादीशुदा महिला से संपर्क हो गया। युवती के अनुसार, महिला का पति उसे छोड़ दिया है। इसके बाद उसने महिला से शादी की है। युवती का दावा है कि वह पति है और महिला उसकी पत्नी है। युवती ने यह भी बताया है कि वे दोनों कानपुर में एक महीना तक साथ रहे हैं। महिला का बच्चा भी वहीं पर उनके साथ रहता था।
इसके बाद महिला अपने मायके चली आई। जब वह उससे मिलने मायके में पहुंची तो उसे कमरे में बंद कर दिया गया। जानकारी होने पर महिला के भाई ने उसे मारा-पीटा। युवती ने पुलिस से शिकायत की है। इस संबंध में इंस्पेक्टर विनय सिंह ने बताया कि एक युवती आई थी। युवती की शिकायत पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें