फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पांच लोगों ने मार पीटकर युवक से 1700 रुपये छीने

Mon, 12 Aug 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया (कुशीनगर)। देवतहा गांव के सरेह में युवक को मार पीटकर नकदी छीन ली। आरोपियों ने जान से मारने की भी धमकी दी। युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। देवतहा बाली गांव निवासी राजकिशोर चौबे ने तहरीर में बताया है कि उनका पुत्र घनश्याम मांगलिक कार्यक्रमों में पूजा-पाठ कराता है। शनिवार सुबह दस बजे वह गांव के बाहर स्थित काली मंदिर में आयोजित भजन कीर्तन का शुभारंभ कराने के लिए जा रहा था। उसी दौरान सरेह के रास्ते में पांच लोग घेर लिए और मार पीटकर 1700 रुपये छीनकर फरार हो गए। युवक के पिता ने शाम को तहरीर दिया। इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें